Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Outside Kaal Bhairav temple chaos overshadows atmosphere of devotion zero traffic plan also proves ineffective
{"_id":"6b0529bb8c830c2b1708b2fc","slug":"video-outside-kaal-bhairav-temple-chaos-overshadows-atmosphere-of-devotion-zero-traffic-plan-also-proves-ineffective-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालभैरव मंदिर के बाहर आस्था के बीच अव्यवस्थाओं का साया, जीरो ट्रैफिक प्लान भी बेअसर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालभैरव मंदिर के बाहर आस्था के बीच अव्यवस्थाओं का साया, जीरो ट्रैफिक प्लान भी बेअसर; VIDEO
देव दीपावली के दिन बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यातायात और अतिक्रमण की समस्या ने व्यवस्था की पोल खोल दी। मंदिर के आसपास नो व्हीकल जोन का ट्रैफिक प्लान लागू होने के बावजूद सड़कों पर वाहन खड़े नजर आए। वहीं, संकरी गलियों से भी लोग गाड़ियां लेकर आते-जाते रहे, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
मंदिर के आसपास की सड़कों पर बेतरतीब खड़े दोपहिया और अन्य वाहनों के कारण आवागमन बाधित रहा। दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण ने रास्तों को और संकरा कर दिया। भीड़ के बीच पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मौके पर चौकी प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, लेकिन भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने में व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आई। इसके चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।
इतने बड़े धार्मिक आयोजन के बावजूद नो व्हीकल जोन का प्रभावी पालन नहीं होना और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहना यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।