Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपों से दमकी काशी: 2100 ड्रोन से आसमान में दिखा शिव तांडव, पहली बार 51 घाटों पर भव्य महाआती

Wed, 25 Nov 2026 06:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 06:29 AM IST
सार

देव दीपावली पर काशी के घाटों पर भव्य नजारा दिखा। गंगा घाटों, कुंडों, सरोवरों पर 21 लाख दीये जले। 2100 ड्रोन से आसमान में शिव तांडव दिखा। वहीं दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने महाआरती की। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi
भव्य महाआती से गूंजे गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

इस देव दीपावली काशी में पहली बार 51 गंगा घाटों पर एक साथ गंगा आरती हुई। मां गंगा की आराधना की गई। मंत्र पढ़े गए। पहली बार ही 2100 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़े। पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल का इस्तेमाल किया गया।  

Trending Videos
Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi
वाराणसी में देव दीपावली - फोटो : महमूद खान
अस्सी और दशाश्वमेध घाट... शंखनाद, घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती
काशी के 51 प्रमुख घाटों पर एक साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। आदि केशव घाट से सामने घाट तक गंगा के अर्धचंद्राकार तट पर आरती के दौरान शंखनाद, घंटियों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामघाट पर पहली बार गंगा आरती हुई।
Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi
वाराणसी में देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
अस्सी का नजारा कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर अलग ही दिखा। रंग बिरंगी रोशनी से नहाया घाट और गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीप जैसे मानो गंगा के गले में हार पहनाएं हो। अस्सी, तुलसी, भदैनी से चेतसिंह घाट तक सिर्फ मस्तकों का झुंड ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi
वाराणसी में देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
लेजर शो शुरु होने से पहले ही एक दूसरे घाटों की सीमा पर तैनात भेलूपुर पुलिस ने भीड़ रोक दी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष महाआरती कराई गई। इसमें 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने हिस्सा लिया। देव कन्याओं ने ऋद्धि और सिद्धि का स्वरूप प्रस्तुत किया।
 
विज्ञापन
Dev Deepawali 2.1 million lamps lit in Kashi Shiva Tandava displayed in sky using 2,100 drones in varanasi
वाराणसी में देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
दीपों की लौ, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच मां गंगा की आरती हुई। केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अनुसार, इस वर्ष काशी के 84 घाटों पर 200 समितियों की ओर से दीपदान की व्यवस्था की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed