गाजीपुर में डबल मर्डर: मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम
गाजीपुर जिले में दोहरे हत्याकांड से बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया। धरवां गांव में उस समय घटना हुई, जब घर में केवल मां- बेटी ही थीं। घर में घुसकर हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में मां और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान जयमून निशा (35) और उनकी बेटी आईंमन निशा (12) के रूप में हुई है। वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय केवल मां-बेटी घर में थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
बुधवार सुबह दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नंदगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
