{"_id":"6a90453e3375ce81aa0bd592","slug":"video-athletes-display-prowess-70th-district-level-school-weightlifting-competition-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"70वीं विद्यालय जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70वीं विद्यालय जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, VIDEO
श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज चौखंबा के तत्वावधान में 70वीं विद्यालय जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन दि हेल्थ इंप्रूविंग एसोसिएशन के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव चंद्र मोहन शुक्ला ने किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका चंद्र मोहन शुक्ला, डॉ. दिनेश सिंह और विनय चौरसिया ने निभाई। इस दौरान वरुण प्रकाश, डॉ. राजीव प्रताप सिंह समेत कई शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंद्र मोहन सिंह ने किया।
विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के आदित्य साहनी, एसपीएस इंटर कॉलेज के विष्णु यादव, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सेंटी भारद्वाज, श्री अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज के रुद्र गुप्ता, युगल बिहारी इंटर कॉलेज के आकाश वर्मा और आकाश कुमार सिंह, सूरजपति कन्या इंटर कॉलेज के विपुल राय, श्री कृष्णा महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज के अर्जुन यादव तथा जगसन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज के ऋतिक कुमार शामिल हैं।
चयनित खिलाड़ी दो सितंबर को गाजीपुर में होने वाली मंडलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों ने संबंधित विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों से चयनित खिलाड़ियों की तैयारी पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। टीम दो सितंबर की सुबह 5:30 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर घड़ी के नीचे एकत्र होगी। इसके बाद छपरा-लखनऊ ट्रेन से गाजीपुर के लिए रवाना होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।