फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager abducted Taken two kilometers away and released after raising an alarm miscreants fled crowd

किशोर को अगवा किया: शोर मचाने पर दो किमी दूर ले जाकर छोड़ा, भीड़ देख भागे बदमाश; सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड

Thu, 27 Aug 2026 05:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

कोपागंज के शिवपुर गाढ़ा में 24 अगस्त को मदरसे से घर लौट रहे दस वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो युवक जबरन अपने साथ ले गए। फोरलेन पर पहचान होने पर दोनों उसे छोड़कर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस बच्चों के विवाद की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Teenager abducted Taken two kilometers away and released after raising an alarm miscreants fled crowd
सीसीटीवी से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा मोहल्ले में बुधवार दोपहर दस वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो युवक जबरन अपने साथ ले गए। दोनों बच्चे को बाइक पर बैठाकर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की ओर ले जा रहे थे। फोरलेन पर मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को पहचान लिया। इसकी जानकारी होते ही दोनों युवक बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। बच्चे के पिता जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




जावेद अख्तर के मुताबिक, उनका दस वर्षीय बेटा मदरसा मिश्बाहुल उलूम में पढ़ता है। 24 अगस्त की दोपहर करीब 12:15 बजे वह मदरसे से पढ़ाई पूरी करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने बच्चे को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और फोरलेन की ओर लेकर चले गए। आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में युवकों के बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले जाने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन

बताया गया कि दोनों युवक बच्चे को लेकर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बच्चे को पहचान लिया। बच्चे की पहचान होने की जानकारी युवकों को हुई तो वे उसे फोरलेन पर ही छोड़कर बाइक से भाग निकले। बाद में बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जावेद अख्तर ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने घटना को बच्चों के बीच विवाद से जुड़ा बताया। उनका कहना है कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से दूसरे मोहल्ले के युवक बच्चे को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed