{"_id":"6a8be3c0b7429021600bd95d","slug":"video-unnao-elder-brother-kills-younger-brother-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, मचा कोहराम
चकजमालपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पहले एक दूसरे पर डंडे से वार करने से हत्यारोपी भी घायल हुआ है, उसे बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव निवासी दिलीप (23) पुत्र स्व. सुंदर लोधी, बड़े भाई श्रीकिशन के साथ मुंबई में परिवार सहित रहता था।
जून महीने में दिलीप के छोटे भाई कुलदीप की शादी थी। उसी में सभी शामिल होने आए थे। तबसे गांव में ही रहकर खेती कर रहे थे। रविवार रात करीब 10 बजे श्रीकिशन नशे की हालत में घर पहुंचा और दिलीप की पत्नी माधुरी को गाली देने लगा। पत्नी को गाली देने का दिलीप ने विरोध किया तो श्रीकिशन आगबबूला हो गया। इसी बीच दोनों में कहासुनी और बढ़ गई तो श्रीकिशन ने छोटे भाई की शादी में लिए गए कर्ज को अदा करने की भी बात छेड़ दी। इससे विवाद और बढ़ा। दोनों भाइयों में पहले हाथापाई हुई। बाद में एक दूसरे पर डंडे से वार किया। डंडा श्रीकिशन के सिर पर लगने से उसका सिर फट गया।
खून निकलता देख उसने पास में रखा हंसिया उठाया और दिलीप के सीने पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि दिलीप घटनास्थल पर ही गिर गया। परिजन दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर कोतवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पुरवा स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर बिछिया में भर्ती कराया है। हत्या के बाद घर में कोहराम गया।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पति की मौत से पत्नी माधुरी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शराब के नशे में विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे की सीने में हंसिया मारकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी घायल है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।