{"_id":"6af49e4242e39c51460ade27","slug":"video-video-saltanapara-ma-parajana-ka-inakara-para-kashara-tavara-para-caugdhha-2-ghata-cal-haii-valtaja-darama-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में परिजनों के इनकार पर किशोरी टावर पर चढ़ी, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में परिजनों के इनकार पर किशोरी टावर पर चढ़ी, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
एक किशोरी नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर अड़कर 60 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। मां मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतरने के लिए चीखती रही लेकिन उसने न उनकी एक सुनी और न ही स्थानीय पुलिस की। अंत में सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर के समझाने के बाद करीब वो दो घंटे बाद टॉवर से नीचे उतरी।
ये पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम 7 बजे के आसपास हुआ। 15 वर्षीय किशोरी गांव के खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण भी वहां जुट गए।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी का गांव के ही एक नाबालिग लड़के से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। धवार शाम करीब 7 बजे किशोरी ग्राम प्रधान के खेत में लगे टावर पर चढ़ गई। इसके बाद प्रेमी घर छोड़कर चला गया। पुलिस और स्थानीय लोग किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे। अंत में फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। करीब 2 घंटे बाद रात 9 बजे वो नीचे उतरी। उसने फिर यही कहा कि प्रेमी से उसकी शादी कराई जाए और कोई उसका विरोध नहीं करे।
सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि लगभग 15 वर्षीय एक लड़की व्यक्तिगत कारणों से मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बातचीत कर लड़की को समझाया-बुझाया गया तथा उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है। आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।