{"_id":"6ab103f812277ca77a0a4181","slug":"video-video-bsapa-parathasha-athhayakashha-bl-akhalsha-yathava-ka-bb-sahab-ka-nama-hajama-naha-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार दोपहर सुल्तानपुर शहर पहुंचे। उन्होंने अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिकोनिया पार्क में मीडिया से बातचीत की।
ओपी राजभर के यूपी के चार हिस्से वाले बयान पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि ये लोग सिर्फ घोषणाएं और बयानबाजी करते हैं। उनके बस का यह काम नहीं है। उन्होंने उदाहरण दिया कि सुल्तानपुर जैसे जिले का विकास संभव न होने पर बहनजी (मायावती) ने छत्रपति साहू जी के नाम से नया जिला बनाया था।
इसी तरह बस्ती मंडल और देवी पाटन मंडल भी बने। पाल ने कहा कि यह काम बहनजी ही कर सकती हैं, बाकी लोग सिर्फ घोषणाएं करते हैं और बाद में उसे जुमला बता देते हैं। विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पीडीए का मतलब 'धोखा' है।
उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव अपने बच्चों और छात्रों को नीला रंग पहनाते हैं, तो वह भी धोखा है। पाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने बाबा साहब के नाम पर बने जिले भीम नगर का नाम बदलकर संभल कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बाबा साहब के नाम को हज्म नहीं कर पाते, तो उनकी फोटो लगाने का क्या मतलब है। बहुजन समाज इस बात को समझता है।
ओवैसी के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं। जबकि भाजपा 38 और सपा-कांग्रेस 28 दलों का गठबंधन करके चल रही है। उन्होंने कहा कि कमजोर लोग बसपा को बताते हैं कि उसे बैसाखी की जरूरत है। विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहनजी ने ऐलान किया है कि 2007 की तर्ज पर जनता का गठबंधन तैयार करके बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भूट्टू को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने बताया कि लंभुआ और सदर सीट से भी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इसौली और कादीपुर सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।