{"_id":"6ab0d7d5a8d888ade80c2cc2","slug":"video-saltanapara-ma-nae-majathara-adada-ka-sharaaata-daema-na-sabhal-kamana-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में नए मजदूर अड्डे की शुरुआत, डीएम ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में नए मजदूर अड्डे की शुरुआत, डीएम ने संभाली कमान
सुल्तानपुर में पयागीपुर के दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नए मजदूर अड्डे की शुरुआत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर और श्रमिक पहुंचे।
सीएमओ डॉ. भारत भूषण की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं श्रम विभाग ने निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए कैंप लगाया।
सप्ताहभर चलने वाले इस कैंप में जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह लगातार 7 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक मजदूर अड्डे पर बैठेंगे। इस दौरान श्रमिकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।