{"_id":"6aa93c3b3f4b6e644f0239ef","slug":"video-saltanapara-samavara-ka-gal-lgana-sa-haii-esaesab-havalthara-aanatha-parakasha-tavara-ka-mata-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: सोमवार को गोली लगने से हुई एसएसबी हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: सोमवार को गोली लगने से हुई एसएसबी हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी की मौत
सुल्तानपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित एसएसबी कैंप में सोमवार को गोली लगने से जान गंवाने वाले हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी (41) का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए।
एसएसबी की 28वीं बटालियन के सूबेदार राजेंद्र विवेक कुमार अन्य जवानों के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। शव देखते ही मां राजेश्वरी देवी और पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजन बिलख पड़े। बेटे अनुभव तिवारी के सामने जब पिता का पार्थिव शरीर रखा गया तो वह सहम गया। एसएसबी जवानों ने परिजनों के साथ शव को राजघाट पहुंचाया, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद जवानों ने पार्थिव शरीर से तिरंगा उतारकर पिता बलराम तिवारी को सौंपा। परंपरा के अनुसार बेटे अनुभव तिवारी ने मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव, उपनिरीक्षक अंबरीश पाठक मौजूद रहे।
जवान की मौत की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, इसौलाी विधायक ताहिर खान, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी और मनीषा पांडेय समेत कई लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।