फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Passengers were inconvenienced by the delay of three trains

Sultanpur News: तीन ट्रेनों के लेट होने से परेशान रहे यात्री

Wed, 16 Sep 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers were inconvenienced by the delay of three trains
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें मंगलवार को एक घंटे से अधिक की देरी से पहुंचीं। यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से स्टेशन पहुंची। इसी तरह दिल्ली से बलूरघाट जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक देर से आई। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर बैठे रहे।
विज्ञापन

कई यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन या साधन पकड़ने में दिक्कत हुई। परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों और बुजुर्गों को लंबे इंतजार के कारण ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंची हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed