फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City without power for five hours; residents distressed by the heat.

Sultanpur News: पांच घंटे गुल रही शहर की बिजली, गर्मी में शहरवासी बेहाल

Tue, 22 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
City without power for five hours; residents distressed by the heat.
दूबेपुर के हिंछा का पुरवा में एचटी लाइन के बगल मौजूद पेड़ों की डालियों को काटते बिजली कर्मी। स्
सुल्तानपुर। त्योहार से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सोमवार को शहर के टाउन-प्रथम फीडर की पांच घंटे बिजली बंद रही तो गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक दरियापुर उपकेंद्र से जुड़े खैराबाद, राईननगर, आजादनगर, पंचरास्ता, कृष्णानगर, ठठेरी बाजार और मेजरगंज समेत कई इलाकों की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई तो अचानक फिर बंद कर दी गई। एक घंटे बाद दोपहर तीन बजे सही तरीके से सप्लाई शुरू हो सकी। इससे करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


दुर्गापूजा में निर्बाध आपूर्ति के लिए टाउन-प्रथम फीडर पर पेड़ों की छंटाई के साथ पुराने और क्षतिग्रस्त तार बदले गए। बिजली बंद रहने से घरों में पंखे-कूलर नहीं चल सके और उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। दुकानदारों के कामकाज पर भी असर पड़ा। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अनुरक्षण कार्य कराया गया है। पेड़ों की छंटाई और क्षतिग्रस्त तार बदलने का काम पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन घंटे बंद रही कांशीराम फीडर की बिजली
दूबेपुर। टीपीनगर उपकेंद्र के कांशीराम फीडर की बिजली दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रही। हिंछा का पुरवा गांव में हाईटेंशन लाइन के आसपास पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई की गई। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि काम के दौरान आंशिक रूप से फीडर बंद किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई। संवाद



ट्रांसफार्मर जला, 25 परिवार अंधेरे में

मोतिगरपुर। मलिकपुर बखरा गांव में शनिवार रात ट्रांसफार्मर जलने से करीब 25 परिवारों के साथ गो-आश्रय स्थल की बिजली गुल है। शिकायत के बावजूद आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और मोबाइल चार्जिंग तक प्रभावित है। गोआश्रय स्थल में बिजली न होने से रात में गोवंश की निगरानी में भी दिक्कत हो रही है। गोपालकों ने जहरीले जीवों के खतरे की चिंता जताई है। जेई मो. अरशद ने बताया कि जला ट्रांसफार्मर वर्कशॉप भेजा गया है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed