फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After 36 consecutive hours of duty and two night shifts, the staff sought rest

Sultanpur News: लगातार 36 घंटे ड्यूटी, दो नाइट शिफ्ट के बाद कर्मियों ने मांगा विश्राम

Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
After 36 consecutive hours of duty and two night shifts, the staff sought rest
. रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों के धरने को संबो​धित करते पदा​धिकारी। संवाद
सुल्तानपुर। ड्यूटी के बाद 36 घंटे में लोको पायलटों को मुख्यालय वापस भेजने और लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद एक रात का विश्राम देने सहित विभिन्न मांगों पर लोको पायलटों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुए प्रदर्शन में विभाग की नई व्यवस्थाओं का विरोध किया गया।
विज्ञापन

शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि लोको पायलट को ड्यूटी पूरी करने के बाद 36 घंटे में उसके मुख्यालय वापस भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए। लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद एक रात का विश्राम दिया जाए। उन्होंने प्रत्येक स्टेशन का मैप तैयार करने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई। कहा कि सभी स्टेशनों के बजाय केवल जंक्शन और यार्ड का मैप बनाया जाए।
विज्ञापन

लोको पायलटों ने मेमो ट्रेन में लागू सिंगल मैन वर्किंग व्यवस्था को भी परेशानी का कारण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। संगठन ने बताया कि मांगों को लेकर लखनऊ रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में इंद्रजीत कुमार, पवन यादव, सदानंद मौर्य, अमित कुमार, शशांक कुमार, अतुल मौर्य, कृष्णा कुमार, हरिकांत यादव, मनीष कुमार, सुरेश चंद्र, मंजीत यादव, सुनील कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed