{"_id":"6ab17a35ba687dafc4052534","slug":"shortage-of-passengers-chitrakoot-bus-service-halted-within-ten-days-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165463-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सवारियों का टोटा, दस दिन में बंद हुई चित्रकूट बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सवारियों का टोटा, दस दिन में बंद हुई चित्रकूट बस सेवा
Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यात्रियों को चित्रकूट और अयोध्या धाम की सीधी रोडवेज सुविधा देने की पहल महज दस दिन में ही थम गई। सुल्तानपुर डिपो से चित्रकूट वाया अयोध्या धाम शुरू की गई 52 सीटर बस सेवा का संचालन 10 सितंबर से बंद है। रोडवेज कर्मचारियों के मुताबिक चित्रकूट के लिए पर्याप्त सवारियां नहीं मिलने से बस को अपेक्षित राजस्व नहीं मिल रहा था। इसी बीच बारिश और मंदाकिनी नदी के उफान से चित्रकूट में जलभराव की स्थिति बन गई।
एक सितंबर को शुरू हुई इस बस सेवा से यात्रियों को अयोध्या धाम होते हुए चित्रकूट तक सीधा सफर मिल रहा था। सुल्तानपुर से चित्रकूट की दूरी करीब 273 किलोमीटर है। बस का किराया 382 रुपये निर्धारित किया गया था। संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बारिश के दौरान मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से चित्रकूट में कई जगह सड़क पर पानी भर गया था। जलभराव और नदी के उफान को देखते हुए चित्रकूट के जिलाधिकारी की ओर से बस संचालन रोकने संबंधी पत्र भेजा गया था। इसके बाद 10 सितंबर से सेवा बंद कर दी गई। फिलहाल सुल्तानपुर से चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को सीधी रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
इनसेट
मौसम साफ हुआ तो फिर दौड़ेगी बस
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि बारिश और मंदाकिनी नदी के उफान के कारण चित्रकूट बस सेवा रोकी गई है। मौसम सामान्य होने पर बस सेवा फिर बहाल की जाएगी।