{"_id":"67ecf3ebe7e8f2cb5e0d46b5","slug":"video-saltanapara-ma-bthamasha-na-iita-bhatata-majathara-ka-mara-gal-halta-gabhara-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में बदमाशों ने ईंट-भट्टा मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में बदमाशों ने ईंट-भट्टा मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर
यूपी के सुल्तानपुर में ईंट भट्टा पर कार्य करने वाले मजदूर को अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार देर शाम गोली मार दी। साथी आनन फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से गंभीर अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के उतमानपुर की है।
अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के भटमऊ लहूरी का पुरवा निवासी हरि श्याम पुत्र राम कुमार (26 वर्ष) उतमानपुर में ईंट भट्टा पर मजदूरी करता है। भट्टा भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह ऊर्फ लहूरी सिंह का है। मंगलवार देर शाम हरि श्याम कार्य खत्म होने के बाद भट्टे पर ही था। इसी समय वहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। साथी मजदूरों ने बताया कि गोली दाहिने पैर में लगी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मजदूर का इलाज जारी है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।