{"_id":"69dd22feb55891c3ca0b6de2","slug":"video-samajwadi-party-members-reach-collectorate-allege-false-fir-filed-at-the-behest-of-mafia-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, कहा- माफिया के इशारे पर हुई झूठी एफआईआर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, कहा- माफिया के इशारे पर हुई झूठी एफआईआर; VIDEO
बालू साइट पर विवाद के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को सपाई कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं ने डीएम से मिलकर पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। दावा किया कि मामले में अनिल यादव खुद पीड़ित हैं, मगर एक माफिया के दबाव में उन पर ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जिले के खनन में माफिया हावी हो चुके हैं। उनके इशारे पर खुलेआम अवैध खनन कार्य हो रहा है। विरोध करने वालों की आवाज दबाई जा रही है।उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे ने भी मामले में वृहद आंदोलन की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, हिदायत उल्ला खान, सुरेश यादव, त्रिपुरारी गोंड, सुनील गोंड, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, परमेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।