Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Firecracker market comes alive with the festive spirit of Diwali; offerings range from sparklers for 10 rupees to firework sets costing up to 6,500 rupees
{"_id":"6aef409aec4f2c60e303aa27","slug":"video-firecracker-market-comes-alive-with-the-festive-spirit-of-diwali-offerings-range-from-sparklers-for-10-rupees-to-firework-sets-costing-up-to-6500-rupees-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रौनक से गुलजार हुआ पटाखा बाजार, 10 रुपये की फुलझड़ी से 6500 तक के पटाखे;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रौनक से गुलजार हुआ पटाखा बाजार, 10 रुपये की फुलझड़ी से 6500 तक के पटाखे;video
सोनभद्र। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों की सजावट और पूजन सामग्री के साथ पटाखों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में सजे पटाखा बाजार में धनतेरस से ही खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। शनिवार को भी बच्चों, युवाओं और परिवारों ने अपनी पसंद के पटाखों की खरीदारी की। बाजार में 10 रुपये की फुलझड़ी से लेकर 6500 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं।
12 क्लस्टर में लगाई गईं दुकानें
दीपावली को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्ष जिले में 12 स्थानों पर पटाखा दुकानों के लिए क्लस्टर निर्धारित किए हैं। प्रशासन की अनुमति के बाद इन स्थानों पर दुकानें लगाई गई हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से करीब 200 दुकानदारों को पटाखा बिक्री के लिए अधिकृत किया गया है। डायट परिसर में भी अलग-अलग दुकानों पर पटाखों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
10 रुपये से लेकर 6500 रुपये तक के पटाखे
डायट परिसर में दुकान लगाने वाले चंदन केशरी ने बताया कि उनकी दुकान पर अनार, चकरी, फुलझड़ी, रंगीन फुलझड़ी, पेंसिल पटाखा, रॉकेट, स्काई शॉट, मल्टी शॉट और लड़ी समेत कई तरह के पटाखे उपलब्ध हैं। छोटे पैकेट की कीमत कम होने से बच्चे और परिवार भी अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। उनकी दुकान पर 50 से लेकर 6000 रुपये तक के पटाखे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।