{"_id":"6a9d7c177d2d9c5f190292a7","slug":"video-video-satapara-vavatha-ka-btha-pata-na-patana-ka-pata-pata-kara-mara-dal-hatayarapa-na-khatha-ha-palsa-ka-kaya-fana-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीतापुर: विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, हत्यारोपी ने खुद ही पुलिस को किया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीतापुर: विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, हत्यारोपी ने खुद ही पुलिस को किया फोन
रमुवापुर गांव में रविवार शाम पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में निकलकर आया है कि मृतक महिला किसी अन्य युवक से बात करती थी। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मौके पर आई पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से ईंट व कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह के अनुसार गांव निवासी राजेश कुमार ने यूपी 112 पर फोन किया। उसने बताया कि विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी किरण (32) को बुरी तरह से पीटा है जिससे किरण की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस रवाना हुई। फोरेंसिक टीम के साथ ही उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जहां किरण का शव पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि दोनों का विवाह वर्ष 2009 में हुआ था। इसके बाद कई बार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
घटना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अन्य कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर यह तथ्य निकलकर आया है कि किरण किसी और से बात करती थी।
कई बार उसको राजेश ने मना किया था। इसके बाद भी वह नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद किरण की हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।