{"_id":"6a9583f92abfbdf08a082a04","slug":"video-video-bta-ka-sasaral-lkara-pahaca-vathathha-ka-ltha-dada-sa-patakara-hataya-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेटी को ससुराल लेकर पहुंची वृद्धा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेटी को ससुराल लेकर पहुंची वृद्धा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
महमूदाबाद। इलाके में बेटी को ससुराल लेकर पहुंची 60 वर्षीय वृद्धा पर ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी महमूदाबाद लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की बेटी ने पति, सास समेत छह लोगों पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के बंशीपुर निवासी भल्लू की बेटी मोहिनी का विवाह करीब 10 वर्ष पहले अगैया गांव निवासी रंगीलाल पुत्र मुंशीलाल के साथ हुआ था। बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब तीन महीने पहले मोहिनी अपना सामान लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद उसका पति उसे लेने नहीं पहुंचा।
सोमवार सुबह मोहिनी की मां दुलारी (60) कुछ रिश्तेदारों के साथ बेटी को लेकर उसकी ससुराल अगैया पहुंची। आरोप है कि पत्नी और सास को देखते ही रंगीलाल भड़क गया। उसने गांव के कुछ लोगों को बुला लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी महमूदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी ने पति रंगीलाल, सास हेमामालिनी के अलावा संजय, छोटू, सुशीला और राजाराम के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।