{"_id":"6af8395350fe1250810dfb84","slug":"video-satapara-sasaraka-sakha-kashhanaeka-bhagavana-ka-caranae-ma-vasatavaka-sakha-savama-satayathava-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: संसारिक सुख क्षणिक, भगवान के चरणों में वास्तविक सुख : स्वामी सत्यदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: संसारिक सुख क्षणिक, भगवान के चरणों में वास्तविक सुख : स्वामी सत्यदेव
सीतापुर: इमलिया सुल्तानपुर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को यज्ञाचार्य गंगाधर पांडेय ने संकल्पित यजमान रोहित सिंह से यज्ञ भगवान का पूजन कराया। इसके बाद हरिद्वार से पधारे भागवत मर्मज्ञ स्वामी सत्यदेव जी महाराज ने कथा का श्रवण कराया। उन्होंने मनुष्य जीवन की सार्थकता और ईश्वर भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संसारिक सुख-संपदा क्षणिक है, जबकि वास्तविक सुख भगवान के चरणों में मिलता है।
कथा के दौरान उन्होंने राजा परीक्षित और ऋषि शमीक का प्रसंग सुनाया। बताया कि प्यास लगने पर राजा परीक्षित ने समाधि में लीन ऋषि से जल मांगा, लेकिन उत्तर न मिलने पर क्रोधित होकर उनके गले में मृत सर्प डाल दिया। इस घटना से नाराज ऋषि पुत्र शृंगी ने राजा परीक्षित को सातवें दिन तक्षक नाग के डसने का श्राप दे दिया। इसके बाद राजा परीक्षित ने अपना राजपाट पुत्र को सौंपकर प्रायश्चित और मुक्ति के लिए गंगा तट पर जाने का निर्णय लिया। उनके उद्धार के लिए शुकदेव जी महाराज का आगमन हुआ।
इस मौके पर महंत संतोष दास खाकी, आशीष शास्त्री, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह चौहान, सुरेश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह, विवेक पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।