{"_id":"6ac0ea0550199d3b3903a408","slug":"video-satapara-ma-bugdhha-ka-pana-ma-dabna-sa-pata-patara-samata-tana-ka-mata-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
यूपी में सीतापुर के रामपुर मथुरा में चौका नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को सरैया मसूदपुर से चंदेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के पास हुआ। तीनों एक ही परिवार के थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
सरैया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र (40) शनिवार को अपने पुत्र सौरभ (13) और भतीजे शोभित (17) के साथ खेत गए थे। लौटते समय पुलिया के पास सौरभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबता देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। दोनों को डूबता देख शोभित भी बचाने के प्रयास में पानी में चला गया। देखते ही देखते तीनों बाढ़ के पानी में डूब गए।
सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। सूचना पर अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी और प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। सीएचसी रामपुर मथुरा में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।