फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people died  including a father and son after drowning in floodwaters in Sitapur

सीतापुर: बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक दूसरे को बचाने में चली गई तीनों की जान

Sat, 03 Oct 2026 05:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। एक दूसरे को बचाने में तीनों की जान चली गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Three people died  including a father and son after drowning in floodwaters in Sitapur
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सीतापुर में चौका नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को सरैया मसूदपुर से चंदेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के पास हुआ। तीनों एक ही परिवार के थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


सरैया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र (40) शनिवार को अपने पुत्र सौरभ (13) और भतीजे शोभित (17) के साथ खेत गए थे। लौटते समय पुलिया के पास सौरभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबता देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। दोनों को डूबता देख शोभित भी बचाने के प्रयास में पानी में चला गया। देखते ही देखते तीनों बाढ़ के पानी में डूब गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली

सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। सूचना पर अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी और प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। सीएचसी रामपुर मथुरा में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed