{"_id":"6af85598ecc5bbb3fd062470","slug":"video-satapara-kataval-kashhatara-ka-ataragata-taja-rafatara-kara-ka-kahara-na-eka-ka-jana-l-l-ha-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हा
सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे रखी छप्पर में घुस गई। कार सवार ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। आनन फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों का इलाज चल रहा। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।
उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रमोद वर्मा अपने परिवार के साथ बाराबंकी जनपद के फतेहपुर अपने साले की बेटी की सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महमूदाबाद के इंदौरा स्थित अशोक वाटिका के सामने कार अनियंत्रित हो गई। तख्त पर बैठे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार बिजली के पोल से टकरा गई। बिजली का पोल तोड़ते हुए बबलू यादव के घर के बाहर रखे छप्पर में घुस गई। हादसे में तख्त पर बैठे जाहिद उर्फ गुड्डू (40) पुत्र जाकिर, राजाराम (45) पुत्र श्यामलाल, ताहिर (42) पुत्र बबलू, मनोज (35) पुत्र रामेश्वर, विजय (50) पुत्र कल्लू घायल हो गए। कार में सवार प्रमोद और उनकी मां कलावती को भी चोटें आई। घायलों को आनन फानन में सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। राजाराम की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को को शांत कराया। गुड्डू अपने घर का अकेला कमाने वाला था। गुड्डू साउंड सर्विस का काम करता और खाली समय में ऑटो चलाता था। गुड्डू की पत्नी साबरन निशाँ का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे शाजिम अली, वामीश और सफान के सर से पिता का साया उठ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।