{"_id":"6af836096a4dcdb7160d38fc","slug":"video-satapara-chhapapara-ka-naca-fatha-sa-ltaka-mal-yavaka-yavata-ka-shava-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव
सीतापुर: रेउसा के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह एक अविवाहित दिलीप और विवाहिता रुचि के शव युवक के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। घटना की जानकारी लगते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रेउसा पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन की और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बात कह रही है लेकिन युवती के परिजन इससे इन्कार कर रहे हैं।
अमलोरा गांव निवासी दिलीप (22) खेती बाड़ी करते थे। शनिवार की सुबह घर के निकट ही बने छप्पर के पीचे दिलीप का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। उनके पैर जमीन से सटे हुए थे। कुछ फिट दूरी पर दिलीप के घर से करीब 50 मीटर दूर रहने वाले रुचि (20) का भी शव फंदे से लटक रहा था। घरों से बाहर काम पर जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखते तो चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते दिलीप और रुचि के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों की बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24 जून 2026 को युवती की शादी सदरपुर के टेढ़ीपुरवा गांव निवासी पंकज कुमार से हो गई थी। पंकज के अनुसार बीते नवरात्र में रुचि का गौना हुआ था और वह अपने ससुराल चली गई थीं। 24 अक्तूबर को रुचि को मायके पक्ष के लोग वापस घर ले आए थे। 15 नवंबर को पंकज अपनी पत्नी को वापस लेने जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। सीओ बिसवां हर्षित चौहान, थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। इसके बाद शवों को उतरवाया गया। उधर, मृतका के भाई मुकेश ने प्रेम संबंध होने से इन्कार किया है। इनका कहना है कि अगर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होता तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को जरूर होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।