{"_id":"6af8ada3b3456a750205d8e4","slug":"children-had-a-blast-on-childrens-day-sitapur-news-c-102-1-brp1007-167614-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाल दिवस पर बच्चों ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाल दिवस पर बच्चों ने किया धमाल
Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल मेले के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सेदारी करते हुए जमकर धमाल मचाया। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज के शास्त्री सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। तकनीक का सदुपयोग करते हुए किताबों के अलावा भी ज्ञान अर्जित करना चाहिए। इस दौरान अनुशासन, खेल, संस्कार, अध्ययन, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 1277 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
छात्राओं को एक दिन के लिए विद्यालय के प्रबंधकीय और प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। लहरपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने बाल मेले में विभिन्न वस्तुओं के स्टाल लगाए। व्यवस्थापक निरंकार मेहरोत्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदीपुर में भी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी और राजेश कुमार वर्मा ने पुरस्कृत किया। उजागरलाल इंटर कॉलेज में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं, रीजेंसी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यालय अध्यक्ष एमएफ जैदी ने शिक्षकों से शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या राशिदा जैदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।