{"_id":"6af8af752b72f4bfc30ab1f7","slug":"order-to-register-an-fir-in-the-case-of-a-young-womans-abduction-sitapur-news-c-102-1-brp1007-167584-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवती के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवती के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या तीन ने युवती के अपहरण के मामले में मानपुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर 10 दिन में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के आदेशित किया है। मानपुर क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 18 सितंबर 2026 को सोनीपत से लापता हो गई थी। वह अपनी बहन अंजली के साथ एक कंपनी में काम करती थी। मां का आरोप है कि सुधीर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। 20 सितंबर को वह उनकी बेटी को अपने घर न्योराजपुर ले गया। इसके बाद से बेटी का कोई पता नहीं चल सका।
महिला ने 21 सितंबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। आरोप है कि मानपुर पुलिस ने पूछताछ तो की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सात अक्तूबर को दोबारा रजिस्ट्री से शिकायत भेजी गई। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोर्ट ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया। (संवाद)