Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Prathmesh Kumar, former LDA VC, will take charge of the district.

Sitapur News: एलडीए वीसी रहे प्रथमेश कुमार संभालेंगे जिले की कमान

Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prathmesh Kumar, former LDA VC, will take charge of the district.
सीतापुर। अपनी सख्त कार्यशैली और ताबड़तोड़ प्रशासनिक कार्रवाइयों से अलग पहचान बनाने वाले डीएम डॉ. राजागणपति आर. का शुक्रवार रात स्थानांतरण हो गया। शासन ने उन्हें निदेशक सूडा के पद पर भेजा है। उनके स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जिले में बतौर डीएम डॉ. राजागणपति आर. का कार्यकाल एक साल 15 दिन का रहा। इस दौरान उन्होंने सरकारी विभागों में लापरवाही और अव्यवस्थाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय रखा।
विज्ञापन


डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, विकास खंडों और सरकारी कार्यालयों का नियमित तौर पर सुबह और देर रात तक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों और कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की। स्वास्थ्य सेवाओं में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को बढ़ावा दिया। भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और अवैध अतिक्रमण के मामलों में भी सख्त रुख अपनाया। उनकी कार्यशैली को लेकर आमजन में चर्चा रही और कई मामलों में लोगों ने प्रशासन की सक्रियता को सराहा। हालांकि सत्तापक्ष से जुड़े विधायक उनकी कार्यशैली से खुश नहीं थे। उनकी तरफ से मुख्यमंत्री कार्यालय को लगातार शिकायतें भी भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

नजूल भूमि पर कार्रवाई से आए थे चर्चा में
शहर में नजूल भूमि पर बने कई भवनों और संपत्तियों को लेकर डीएम के कार्यकाल में बड़ी कार्रवाई हुई। रंपा महल, टाउन हॉल स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय और मिशन स्कूल समेत कई संपत्तियों को नजूल भूमि पर निर्मित होने के आधार पर अधिग्रहीत किया गया। इसके अलावा शहर के चुंगी चौराहे सहित पांच प्रमुख चौराहों के कायाकल्प की योजना शुरू कराई गई। हालांकि, इस अभियान के तहत अब तक चुंगी चौराहे पर ही काम हो सका है। सरायन नदी में आई बाढ़ के बाद केशव ग्रीन सिटी का मामला भी उनके कार्यकाल में खासा सुर्खियों में रहा। इस मामले में बिल्डर मुकेश अग्रवाल, उनकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed