{"_id":"6ab7b183226e8f154603f980","slug":"video-satapara-brasha-oura-taja-havao-na-macaii-tabha-saugdhaka-para-gara-raha-paugdha-bjal-vayavasatha-thhavasata-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, सड़कों पर गिर रहे पेड़, बिजली व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, सड़कों पर गिर रहे पेड़, बिजली व्यवस्था ध्वस्त
सीतापुर: जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग से लेकर खैराबाद-बिसवां, लहरपुर और लखीमपुर मार्ग सहित मधवापुर से नैमिषारण्य मार्ग तक लगातार पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस, वन विभाग और नगरपालिका प्रशासन की टीमें पिछले दो दिनों से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के अभियान में जुटी हैं। हैरानी की बात यह है कि एक स्थान पर पेड़ हटाकर रास्ता साफ किया जाता है, तो दूसरे स्थान पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो जाता है। इससे राहत कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं।
खैराबाद नगर के कुल्हन सराय, कसवाती टोला, नई बाजार, पुरानी बाजार, तुर्की पट्टी, हटौरा और रौजादरवाजा में पेड़ गिरने से लोगों को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था भी चौपट हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
प्रशासनिक टीमें लगातार मार्गों से पेड़ों को हटाकर आवागमन सुचारु कराने में जुटी हैं। तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।