{"_id":"6ab780b503356562090af550","slug":"rain-kills-many-in-awadh-area-in-uttar-pradesh-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने ली जान: सीतापुर में दीवार गिरने से मासूम की मौत, बाराबंकी में पेड़ के नीचे दबकर कारोबारी की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने ली जान: सीतापुर में दीवार गिरने से मासूम की मौत, बाराबंकी में पेड़ के नीचे दबकर कारोबारी की जान गई
Sat, 26 Sep 2026 01:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:52 PM IST
सार
यूपी के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हुए हादसों में एक मासूम और एक दूध कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। चार साल के मासूम पर दीवार का मलबा गिर गया। वहीं, पेड़ के नीचे दबकर कारोबारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबकर मासूम की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लगातार हो रही बारिश के चलते कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम माल सराय में शनिवार को ईंट की दीवार गिरने से दो बालक मलबे के नीचे दब गए। हादसे में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, बाराबंकी में एक दूध कारोबारी पर पेड़ गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम माल सराय में अचानक ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर सूर्यांश (4) पुत्र अनुज कुमार और शिवांश (8) पुत्र अंकुश दीवार के मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों बालकों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवांश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
बाराबंकी: बेलहरा में पेड़ के नीचे दबा दूध कारोबारी, मौत
सीतापुर के मानापुर मुर्तजा नगर गांव निवासी संजय वर्मा (35) की शनिवार को एक हादसे में मौत हो गई। वह दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनके ऊपर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस घटना से मौके पर ही उनकी जान चली गई।
संजय वर्मा दूध का कारोबार करते थे। शनिवार को वह मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा बाजार दूध बेचने गए थे। दूध बेचने के बाद वह अपनी बाइक से घर वापस आ रहे थे। छेदा पारा के संपर्क मार्ग पर झबरापुर गांव के पास यह हादसा हुआ। अचानक सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा। पेड़ की चपेट में आने से संजय दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत पेड़ हटाकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने नायब तहसीलदार के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच प्रक्रिया जारी है।