{"_id":"6aa13f8cbf97d32ab1063384","slug":"video-sharavasata-thana-parabhara-para-nablga-btakara-kararavaii-na-karana-ka-aarapa-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: थाना प्रभारी पर नाबालिग बताकर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: थाना प्रभारी पर नाबालिग बताकर कार्रवाई न करने का आरोप
श्रावस्ती: हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के मनवरिया भोजा निवासी हियात अली ने रास्ते के विवाद में महिला पर उनके 10 वर्षीय बेटे की पिटाई का आरोप लगाया है। साथ ही हरदत्तनगर गिरंट थाना प्रभारी पर नाबालिग बताकर प्राथमिकी दर्ज न करने व उन्हें भगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मनवरिया भोजा निवासी हियात अली ने बताया कि उनके घर आने-जाने का रास्ता सौखत के घर के सामने से होकर जाता है। आरोप है कि इसी रास्ते से आने-जाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोग अक्सर रोक-टोक करते हैं। हियात ने बताया कि रविवार की शाम लगभग सात बजे उनका 10 वर्षीय बेटा वसीम उक्त रास्ते से जा रहा था। इस दौरान सौफूला पत्नी सौखत ने बच्चे को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध पर ईंट व डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। हमले में उनके बेटे के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी थी लेकिन थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय यह कहकर उन्हें भगा दिया कि हमला करने वाला नाबालिग है। हियात ने आरोप लगाया कि हमला करने वाला सैफुला बालिग है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।