फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Crop-laden fields submerged by the Rapti River.

Shravasti News: राप्ती में समाए गए फसल लगे खेत

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crop-laden fields submerged by the Rapti River.
वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान
तुलसीपुर। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों और तराई में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी जमुनहा तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में तेजी से कटान कर रही है। मंगलवार को राप्ती के तटवर्ती गांव वीरपुर में कटान की स्थिति की पड़ताल की गई। किसानों ने बताया कि अब तक 15 बीघा से अधिक फसल लगी भूमि नदी में समा चुकी है, जबकि करीब 30 बीघा खेत कटान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

वीरपुर निवासी किसान कनछेद ने बताया कि उनके खेत में धान की फसल लगी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में राप्ती ने फसल समेत खेत को काटकर अपने आगोश में ले लिया। गांव निवासी छोटकऊ चौहान, इंद्रपाल चौहान, जोखन विश्वकर्मा और फकीरे विश्वकर्मा ने बताया कि नदी की धारा तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है। करीब 30 बीघा फसल लगी भूमि कटान की जद में है और धीरे-धीरे कटती जा रही है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक राप्ती की मुख्य धारा में रेत जमा होने के कारण नदी का बहाव किनारों की ओर हो गया है। इससे लहरें खेतों से टकराकर फसल और उपजाऊ भूमि को निगल रही हैं। किसानों ने कहा कि समय रहते कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमगढ़ा-गोविंदपुर मार्ग का बाईपास जलमग्न
इकौना। राप्ती के बढ़ते जलस्तर के कारण सेमगढ़ा चौराहे से गोविंदपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का अस्थायी बाईपास पूरी तरह जलमग्न हो गया है। तेज बहाव के कारण आवागमन ठप होने के कगार पर है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मार्ग पार कर रहे हैं। पानी के तेज बहाव के कारण ई-रिक्शा का संचालन भी मुश्किल हो गया है, जबकि लोग पैदल रास्ता पार करने को मजबूर हैं।

राहगीर कलीम, नाजमा, सुखदेव और अनुज मिश्रा ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों और कस्बों को जोड़ता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पुल निर्माण पूरा होने तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

वीरपुर गांव के पास कटान करती राप्ती, कनछेद,सुंदरलाल चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed