Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shravasti News
›
श्रावस्ती: रास्ता सही करवाने की मांग, तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने नीचे उतरवाकर की शांतिभंग की कार्रवाई
{"_id":"6a96b7734589ac2b9d076ad3","slug":"video-sharavasata-rasata-saha-karavana-ka-maga-taraga-lkara-taka-para-caugdhha-yavaka-palsa-na-naca-utaravakara-ka-shatabhaga-ka-kararavaii-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: रास्ता सही करवाने की मांग, तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने नीचे उतरवाकर की शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: रास्ता सही करवाने की मांग, तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने नीचे उतरवाकर की शांतिभंग की कार्रवाई
श्रावस्ती: गांव के खस्ताहाल रास्ते को सही करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा निवासी राम प्रकाश वर्मा(26) पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस के अथक प्रयास के बाद राम प्रकाश टंकी से नीचे उतरे। पुलिस ने राम प्रकाश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पानी की टंकी पर चढ़े शिकारी चौड़ा निवासी राम प्रकाश वर्मा(26) ने बताया कि उनके गांव में घर जाने वाला रास्ता बेहद खराब है। गांव के रास्ते के खस्ताहाल होने से उन सभी का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रास्ता सही करवाने के लिए कई बार जिम्मेदारों से मांग की गई लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर टंकी पर चढ़ने व जिम्मेदारों तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया। राम प्रकाश के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझा कर उन्हें नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।