Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: Video of shooters staying at Surya Hotel surfaces; they had conducted a recce prior to Ankit's murder.
{"_id":"6a955d53841d0bdfb1088429","slug":"video-shamli-video-of-shooters-staying-at-surya-hotel-surfaces-they-had-conducted-a-recce-prior-to-ankits-murder-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली: शूटरों का सूर्या होटल में रुकने का वीडियो आया सामने, अंकित की हत्या से पहले की थी रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: शूटरों का सूर्या होटल में रुकने का वीडियो आया सामने, अंकित की हत्या से पहले की थी रेकी
शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल रहे दो शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि शूटरों ने अंकित की हत्या से पहले रेकी की थी। 26 अगस्त को अंकित की हत्या की गई। 20 अगस्त को हत्यारे सूर्या होटल में आए थे। होटल के रिसेप्शन पर बैठे हत्यारों का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पुलिस की जांच के अनुसार, मोहित और सुमित ने 20 और 21 अगस्त को शामली में रहकर अंकित की गतिविधियों और उसके आने-जाने की जानकारी जुटाई थी। दोनों ने होटल में ठहरने के दौरान जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज भी जमा किए थे। हत्याकांड के बाद पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों की मौजूदगी सामने आई। पुलिस ने होटल की डीवीआर भी कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।