{"_id":"6aee14b6664da94b040644a7","slug":"video-traffic-system-crippled-by-the-surge-in-crowds-on-dhanteras-vehicles-crawled-along-every-route-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, हर मार्ग पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, हर मार्ग पर रेंगते रहे वाहन
शाहजहांपुर। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रूट डायवर्जन और एकल मार्ग व्यवस्था लागू होने के बावजूद शुक्रवार दोपहर बाद हालात बिगड़ गए। प्रमुख चौराहों से लेकर बाजारों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और ई-रिक्शा की रफ्तार थमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
त्योहार को देखते हुए पंखी चौराहा से घंटाघर और कच्चा कटरा से चारखंभा तक एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई थी। यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इसके बावजूद दोपहर बाद बहादुरगंज में खरीदारों की भीड़ बढ़ते ही यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। सदर थाने के पास आर्य समाज की ओर जाने वाला मार्ग जाम की चपेट में आ गया।
पंखी चौराहा से बहादुरगंज जाने वाले रास्ते पर ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रोकने से दूसरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। लाल इमली चौराहा और टाउनहाल मार्ग पर भी जाम के हालात बने रहे। बहादुरगंज बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश से स्थिति और बिगड़ गई। बाजार के अंदर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। शाम होते-होते लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। खरीदारी करने निकले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
सीओ यातायात व्यवस्था रणवीर सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।