{"_id":"6ae0577e88fef855780518d9","slug":"video-ravana-vadh-staged-in-khudaganj-ramlila-in-khudaganj-shahjahanpur-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: खुदागंज की रामलीला में रावण वध का मंचन, पुतला दहन पर गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: खुदागंज की रामलीला में रावण वध का मंचन, पुतला दहन पर गूंजे श्रीराम के जयकारे
Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के खुदागंज कस्बे के रामलीला मैदान में रावण वध का मंचन किया गया। श्रीराम के तीर चलाते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण वध के दौरान आतिशबाजी भी की गई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य दिखाया गया। काफी देर तक रामादल और रावण की सेना के बीच युद्ध चलता रहा। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान विभीषण ने भगवान श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसके बाद भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, जिससे दशानन का अंत हो गया। इसके बाद रावण के पुतले में आग लगाई गई। पुतला जलते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, मेला अध्यक्ष संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, बालिस्टर सिंह, संजीव गुप्ता और कृष्ण कुमार सक्सेना का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।