{"_id":"6ac39bcdbb5621e77e08ab0b","slug":"video-rajya-sabha-mp-katheria-says-education-is-the-primary-foundation-for-the-progress-of-society-and-the-nation-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: राज्यसभा सांसद कठेरिया बोले- शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: राज्यसभा सांसद कठेरिया बोले- शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार
शाहजहांपुर में कठेरिया समाज कल्याण समिति की ओर से गांधी भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर समाज व देश का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया और मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रतिनिधि चंद्रशेखर उर्फ धीरू ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया, प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह कठेरिया, विजय राणा, अधिशासी अभियंता महेश कठेरिया और आपूर्ति इंस्पेक्टर महेश कठेरिया ने समाज में शिक्षा के प्रसार, सरकारी सेवाओं में भागीदारी और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।