{"_id":"6b029c8c9831b2406107add9","slug":"video-pipeline-bursts-near-lal-imli-intersection-in-shahjahanpur-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: लाल इमली चौराहे के पास पाइपलाइन फटी, सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: लाल इमली चौराहे के पास पाइपलाइन फटी, सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:11 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहे के पास रविवार को पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। इससे सड़क पर जलभराव हो गया और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरने के कारण सड़क से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते यहां जाम की स्थिति बनने लगी।
रविवार की सुबह पाइप लाइन फूटने से पानी बहने लगा। इससे एक ओर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया, वहीं दूसरी ओर सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शे चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई वाहन चालक पानी से बचकर निकलने की कोशिश करते नजर आए। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आवागमन सामान्य हो सके। संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।