{"_id":"6a89595c74c75306ca0534ea","slug":"video-lekhpals-sit-in-protest-at-the-tehsil-office-against-the-arrest-of-a-lekhpal-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में तहसील में धरना, एंटी करप्शन टीम पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में तहसील में धरना, एंटी करप्शन टीम पर कार्रवाई की मांग
अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल को कथित रूप से फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने के विरोध में शनिवार को शाहजहांपुर के तिलहर में लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ पदाधिकारियों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की। शनिवार सुबह करीब 10 बजे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और महामंत्री तरुण प्रताप सिंह समेत संघ के पदाधिकारी और लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने अयोध्या में हुई कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। बिना उचित प्रक्रिया के कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। धरने पर बैठे लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आवाज उठाई। उनका कहना था कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। तहसील परिसर में लेखपालों के धरने के कारण कामकाज भी प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।