फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बच्चों के सामने मां का कत्ल, उजड़ी दुनिया, खून से लथपथ मां के पास तड़पते रहे मासूम; इसलिए नाराज था पति

Thu, 29 Oct 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 29 Oct 2026 03:10 PM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा के मोहल्ला चौरसिया निवासी सुशीला (30 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वार कर बुधवार दोपहर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी पति अवनीश छह वर्षीय बड़े बेटे को साथ लेकर भाग गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
UP Crime: Woman Murdered by Husband in Front of Three Children After Dispute Over Travel Plans
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के शाहजहांपुर में मामूली विवाद में दंपती के बीच हुई कलह में परिवार उजड़ गया। सुशीला की हत्या के बाद अवनीश भाग गया और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। झगड़े के बाद बच्चों के सामने ही मां का कत्ल हो गया। वहीं, अल्हागंज पुलिस ने अवनीश के साले की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


अवनीश के तीन भाई केशवपाल, जगतपाल और रामरहीश हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। वहीं, सुशीला के मां-बाप नहीं हैं। दंपती के छह साल का एक बेटा सोहन, चार साल की बेटी मेनका और डेढ़ वर्ष का बेटा रोहन है। परिजनों के अनुसार, जून 2019 में फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गंधिया गांव की सुशीला की शादी अल्हागंज के मोहल्ला चौरसिया निवासी अवनीश से हुई थी। 
Trending Videos
UP Crime: Woman Murdered by Husband in Front of Three Children After Dispute Over Travel Plans
घटना के बाद घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को इस परिवार को काम के सिलसिले में शहर से बाहर निकलना था। सुशीला अपने बच्चों की सुरक्षा की खातिर दिल्ली जाना चाहती थी, क्योंकि वहां उसका मायके वाले और रिश्तेदार थे। अवनीश उसे जबरन लुधियाना ले जाने पर अड़ा था। सफर पर निकलने से ठीक पहले इसी बात को लेकर बहस छिड़ी और देखते ही देखते अवनीश हैवान बन गया। 

 
UP Crime: Woman Murdered by Husband in Front of Three Children After Dispute Over Travel Plans
सुशीला का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
मायके वालों का छलका दर्द
मृतका की भाभी शालू ने बताया कि अवनीश शराब पीकर सुशीला को पीटता था। प्रताड़ना से तंग आकर सुशीला दो महीने से अपने मायके आ गई थी। 15 दिन पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और सुशीला बच्चों के भविष्य की खातिर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime: Woman Murdered by Husband in Front of Three Children After Dispute Over Travel Plans
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से लथपथ मां के पास तड़पते रहे मासूम
अवनीश अपने छह साल के बड़े बेटे सोहन को साथ लेकर भाग गया। चार साल की बेटी मेनका और महज डेढ़ के बेटे रोहन को छोड़ गया। घर में कोई और बड़ा सदस्य या बुजुर्ग नहीं है, जो इन मासूमों के आंसुओं को पोंछ सके। मां जमीन पर खून से सनी बेजान पड़ी थी। बच्चे मां को उठाने की कोशिश कर रहे थे।

 
विज्ञापन
UP Crime: Woman Murdered by Husband in Front of Three Children After Dispute Over Travel Plans
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव ले जाते वाहन के आगे खड़े हुए परिजन
मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमाॅर्टम के लिए शव जाने का विरोध जताया। लोग वाहन के आगे खड़े हो गए। सीओ दीपक कुमार सिंह के समझाने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया। इस बीच पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed