{"_id":"6ae314e967321daf63033220","slug":"teacher-accused-of-cutting-kalawa-and-erasing-tilak-abvp-activists-creates-ruckus-in-shahjahanpur-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शिक्षक पर कलावा कटवाने और तिलक मिटाने का आरोप, विद्यार्थी परिषद ने जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शिक्षक पर कलावा कटवाने और तिलक मिटाने का आरोप, विद्यार्थी परिषद ने जाम लगाकर किया हंगामा
Thu, 29 Oct 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:17 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट में फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट, कलावा काटने और तिलक मिटाने के आरोप पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाया और बाद में ज्ञापन सौंपा। स्कूल प्रधानाचार्य रमिंदर कौर ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
शाहजहांपुर के कांट में बरेली मोड़-जलालाबाद मार्ग स्थित फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट और कलावा कटवाने व तिलक मिटाने के आरोप को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। स्कूल का गेट बंद मिलने पर कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए एक लेन पर जाम लगा दिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे। कार्यकर्ताओं को देखकर स्कूल का गेट बंद कर दिया गया। गेट नहीं खुलने पर कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर अनुज तोमर के बाद एसडीएम प्रभात राय और सीओ सदर शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाकर सड़क से हटाया।
विज्ञापन
परिषद के जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने आरोप लगाया कि छात्र वैभव के हाथ में कलावा और माथे पर तिलक होने पर शिक्षक मोहम्मद महफूज ने उसके साथ मारपीट की। जिला संयोजक जितेंद्र पाल ने कहा कि आरोपी शिक्षक छात्र को हॉल में ले गया था। उन्होंने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में आयुष्मान चौहान, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता, वैभव सक्सेना, आशुतोष मिश्रा, अभिनेंद्र त्रिपाठी, निलेश कुमार, जय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
स्कूल प्रबंधन ने दी तहरीर
वहीं, प्रधानाचार्य रमिंदर कौर ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच पहले से विवाद था। दोनों छात्रों को पूर्व में 15-15 दिन के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया था। एक छात्र ने अपने चाचा और एक अन्य व्यक्ति को बुलाकर स्कूल में अभद्रता की। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
प्रधानाचार्य के अनुसार, परिसर में हॉकी स्टिक लेकर आने से दहशत का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि कलावा और तिलक मिटाने की बात वास्तविक घटना से ध्यान हटाने के लिए कही जा रही है। पूरा घटनाक्रम सीसी कैमरों में कैद है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि विद्यालय में छात्रों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और सीसी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी फुटेज
मामला बढ़ने के बाद एसडीएम प्रभात राय को स्कूल में सीसी कैमरों की फुटेज दिखाई गई। प्रधानाचार्य ने थाना पुलिस को भी फुटेज उपलब्ध करा दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मामला बढ़ने के बाद एसडीएम प्रभात राय को स्कूल में सीसी कैमरों की फुटेज दिखाई गई। प्रधानाचार्य ने थाना पुलिस को भी फुटेज उपलब्ध करा दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।