{"_id":"68663cd22642fba5d60ee3f9","slug":"video-demand-for-a-cbi-inquiry-into-the-incidents-of-kaushambi-and-prayagraj-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कौशांबी और प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी और प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध और कौशांबी व प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर ज्ञापन दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक विद्यालयों का विलय कर रही है। यह शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। गरीबों के बच्चों को सरकार के स्कूलों में शिक्षा मिलना अनिवार्य है इसलिए स्कूल बंद करने के निर्णय को तत्काल ही वापस लिया जाए। कौशांबी के थाना सैनी क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और प्रयागराज के थाना करछना क्षेत्र के इसौटा गांव में व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार देने के मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए। करछना में बवाल में सुनील कुमार गौतम की मृत्यु हो जाने के मामले की भी सीबीआई जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रभारी महेश सागर, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, गुड्डू वर्मा, हुकुम सिंह, अंकित, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।