{"_id":"6ae5d65a357d87b7fb0c3b99","slug":"video-all-india-mushaira-and-kavi-sammelan-to-spread-a-message-of-brotherhood-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: भाईचारे का पैगाम देगा ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन, गांधी भवन में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: भाईचारे का पैगाम देगा ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन, गांधी भवन में होगा आयोजन
शाहजहांपुर में गंगा-जमुनी तहजीब को साहित्य के मंच पर जीवंत करने के लिए रविवार को गांधी भवन में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न शहरों से आए नामचीन शायर और कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे। शनिवार को कैंट स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेसवार्ता में संयोजक एवं शायर इशरत सगीर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और साझा संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर अज्म शाकिरी, तबरेज राना, हास्य-व्यंग्य के शायर पपलू मेरठी, नवीन नीर, हमजा बिलाल, युवा शायरा हिमांशी बाबरा, नितिन कबीर, अनुज कपूर, शाहबाज तालिब, अभिश्रेष्ठ तिवारी, आरिफ अल्वी, नुजहत अमरोही, राहिल फरीदी और असीम मकनपुरी को आमंत्रित किया गया है। आयोजक इंजीनियर आमिर खान, युवा शायर विकास सोनी ऋतुराज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली के डॉ. अनीस बेग होंगे। श्रोताओं को प्रवेश पास के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।