{"_id":"6ada79817b52378f780785ab","slug":"paint-market-livens-up-ahead-of-diwali-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188154-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिवाली से पहले गुलजार हुआ पेंट का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिवाली से पहले गुलजार हुआ पेंट का बाजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में दुकान पर पेंट को सही करते दुकानदार। संवाद
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। दिवाली नजदीक आते ही रंगों और पेंट का बाजार गुलजार होने लगा है। घरों को नया लुक देने के लिए लोग अपनी पसंद के रंगों और पेंट की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में प्रीमियम और इकोनॉमी क्वालिटी के पेंट की मांग बनी हुई है। वहीं, दीवारों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सीलन से बचाव करने वाले पेंट भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
शहर में पेंट की सौ से अधिक दुकानें हैं। दिवाली को देखते हुए लोग घरों की रंगाई-पुताई की तैयारी में जुट गए हैं। दुकानदारों के यहां रंगों की विभिन्न वैरायटी और पेंट की अलग-अलग रेंज उपलब्ध हैं। लोग बजट और जरूरत के अनुसार पेंट पसंद कर रहे हैं। व्यापारी राहुल गुप्ता ने बताया कि इन दिनों एक्सटीरियर इम्प्रेशन पेंट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
दीवारों को सीलन से बचाने के लिए इसे मकानों के बाहरी हिस्सों में लगाया जा रहा है। इसके अलावा प्रीमियम और इकोनॉमी श्रेणी के पेंट भी खरीदे जा रहे हैं। व्यापारी आजम ने बताया कि पहले घरों की पुताई के लिए चूने और डिस्टेंपर का अधिक इस्तेमाल होता था, लेकिन अब प्लास्टिक पेंट और इमल्शन लोगों की पसंद बन गए हैं।
विज्ञापन
इनकी खासियत यह है कि ये लंबे समय तक टिकते हैं और दीवारों को आसानी से साफ किया जा सकता है। त्योहार से पहले घरों को नया रूप देने के लिए ग्राहक अपनी पसंद के रंगों और बेहतर गुणवत्ता वाले पेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं।