{"_id":"6a92f1f463031c2a210eca28","slug":"video-20-teams-displayed-their-prowess-on-sports-day-sports-stadium-emerged-victorious-in-kabaddi-in-shahjahanpur-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: खेल दिवस पर 20 टीमों ने दिखाया दमखम, कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: खेल दिवस पर 20 टीमों ने दिखाया दमखम, कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम बना विजेता
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बाजी मारी। विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस में 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में शांति देवी स्कूल हथौड़ा की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज को 3-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां को 36-8 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सीनियर पुरुष बास्केटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने तक्षशिला पब्लिक स्कूल को 29-16 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर व विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि स्टेडियम के कायाकल्प के बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करने का आह्वान किया। शाम में हुए समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के महासचिव नरेंद्र त्यागी ने पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, इरफान खान, निशांत कुमार, मुशीर अली आदि शामिल रहे। अजय पाल वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अभिषेक यादव, काव्य गुप्ता, प्रदुम मिश्रा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, बास्केटबॉल सचिव शहजाद अंसारी, देवेश बाजपेई, हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अनवर खान, गंगाराम प्रेमी, सचिन प्रेमी, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।