{"_id":"6ae10a5d874313e94d009104","slug":"rain-accompanied-by-a-cyclonic-storm-is-expected-within-three-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-188553-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन दिन में चक्रवाती तूफान के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन दिन में चक्रवाती तूफान के साथ बारिश के आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंगाल की खाड़ी में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से जिले में 28 से 30 अक्तूबर तक मौसम प्रभावित रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश हो सकती है। 30 अक्तूबर को मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।
मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि लोगों से अनावश्यक बाहर निकलने और यात्रा से बचने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने तथा पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, टिनशेड और जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की गई है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05842-351037, 462754 और 351038 पर सूचना देने के लिए कहा गया है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में अधिकतम तापमान 0.2 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा है। वायुदाब में भी 15 मिलीबार की गिरावट दर्ज हुई है। इसके प्रभाव से तेज हवा और बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
--
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अगले तीन दिन में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवा चलने की आशंका है। लोग इस दौरान घरों में सुरक्षित रहें और जरूरी सावधानी बरतें।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर