{"_id":"6a809f26047e6b223109ad61","slug":"bsa-touches-finance-minister-suresh-khanna-feet-in-shahjahanpur-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में बीएसए ने छुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पैर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में बीएसए ने छुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पैर, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जय शंकर श्रीवास्तव का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद संग्रहालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम स्थल पर वित्त मंत्री के पहुंचने के दौरान बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव स्वागत के लिए मौजूद थे।
गाड़ी रुकने पर बीएसए ने वित्त मंत्री के पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने जुलाई में लखनऊ से आकर शाहजहांपुर में कार्यभार संभाला था। वीडियो वायरल होने के संबंध में बीएसए ने कहा कि वित्त मंत्री उनके लिए पिता तुल्य हैं और उनका हमेशा मार्गदर्शन मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।