Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Dogs and monkeys becoming aggressive due to the noise of fireworks; 50–60 anti-rabies shots being administered daily
{"_id":"6af85a08ba64bb6491080a74","slug":"video-dogs-and-monkeys-becoming-aggressive-due-to-the-noise-of-fireworks-50-60-anti-rabies-shots-being-administered-daily-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी के शोर से आक्रामक हो रहे कुत्ते - बंदर, हर रोज 50 - 60 लग रहे एंटी रैबीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी के शोर से आक्रामक हो रहे कुत्ते - बंदर, हर रोज 50 - 60 लग रहे एंटी रैबीज
चंदौसी। त्योहार पर आतिशबाजी के शोर से गली-मोहल्लों में कुत्ते और बंदर आक्रामक हो गए हैं। हालात यह हैं कि सड़कों और गलियों में घूमने वाले कुत्ते-बंदर बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना निशाना बना रहे हैं। इनके काटने से सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या भी लगातार बनी हुई है। रोजाना 50 से 60 लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं।
त्योहार के दौरान आतिशबाजी और पटाखों का शोर बढ़ने से आवारा कुत्तों और बंदरों में आक्रामकता देखने को मिल रही है। कई मोहल्लों में कुत्तों के झुंड लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं, तो बंदर भी पटाखों की आवाज के चलते छतों से उतर कर गलियों में आ गए हैं और लोगोंं पर हमला कर रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं। सीएचसी में अवकाश के दिनों में चल रही इमरजेंसी ओपीडी में हर रोज 50 से 60 के बीच लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी में 60 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते और बंदर के काटने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि घर पर उपचार नहीं करना चाहिए। इसमें जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। चिकित्सक की सलाह के अनुसार निर्धारित एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।