Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Rampur News
›
The construction of an asphalt road for the first time had raised hopes, but poor-quality work dashed the villagers' aspirations.
{"_id":"6aec2793351eae37df0f3957","slug":"video-the-construction-of-an-asphalt-road-for-the-first-time-had-raised-hopes-but-poor-quality-work-dashed-the-villagers-aspirations-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहली बार बन रही डामर की सड़क से जगी थी उम्मीद, घटिया निर्माण ने तोड़े ग्रामीणों के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार बन रही डामर की सड़क से जगी थी उम्मीद, घटिया निर्माण ने तोड़े ग्रामीणों के अरमान
हाथों से उखाड़ दी सड़क की परत
वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल
एसडीएम ने मौके पर जेई भेजकर रुकवाया निर्माण कार्य
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। ग्राम पंचायत मधुकर के मजरा मलपुर गांव में देश की आजादी के बाद पहली बार काले डामर की सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उन्हें उम्मीद थी कि अब उनका गांव भी पक्की सड़क के जरिए मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा और आवागमन की परेशानी दूर होगी। लेकिन निर्माण शुरू होते ही घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क की परत को हाथों से ही उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामला शाहबाद तहसील क्षेत्र के मधुकर गांव के मजरा मलपुर गांव का है। यहां मंडी समिति के निर्माण खंड की ओर से करीब 700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के बनने से गांव शाहबाद-आसफपुर मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, बबलू समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार उनके गांव में काले डामर की सड़क बन रही थी। इससे सभी को काफी खुशी थी, लेकिन ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। निर्माण में मानकों की अनदेखी होते देख ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क को हाथों से उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता भी दिखाई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम आदेश कुमार सिंह से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल निर्माण खंड के जेई को मौके पर भेजा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल काम बंद करा दिया गया है। सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप ही कराया जाएगा। विरोध करने वालों में देवेंद्र सिंह, बबलू, पंकज, विनय चौधरी, अंकुर चौधरी, गुलजारी, त्रिभुवन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वर्जन
मधुकर के मजरा मलपुर गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। काम शुरू ही हुआ था कि मोड़ पर टेपर ज्यादा चलता नहीं है। इसलिए हाथ से काम किया जा रहा था, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। हमारे उच्च अधिकारी डीडीए प्रेम कुमार और मैं स्वयं मौके पर गया और काम को देखा। निर्माण कार्य में कोई घटिया सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है।
मिथ्यपाल भाटी, जेई मंडी समिति, निर्माण खंड
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।