{"_id":"6b0996fe6979f40c9005287d","slug":"video-dilapidated-electricity-pole-collapses-at-railway-station-10-bikes-damaged-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर गिरा जर्जर बिजली का खंभा, 10 बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर गिरा जर्जर बिजली का खंभा, 10 बाइक क्षतिग्रस्त
Vimal Sharma
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:13 PM IST
Link Copied
रामपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लंबे समय से लटक रहे बिजली के तारों को हटाने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बिजली विभाग की टीम जब तारों को हटाने और अंडरग्राउंड केबल डालने की प्रक्रिया में जुटी थी, तभी नीचे से गल चुका बिजली का खंभा अचानक भरभराकर बाइकों पर गिर पड़ा। खंभे के साथ हाईटेंशन लाइन भी नीचे आ गिरी। इसकी चपेट में आने से स्टेशन परिसर में खड़ी करीब 10 बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि तार हटाने की कार्रवाई से पहले बिजली विभाग ने संबंधित फीडर बंद करा दिया था। यदि बिजली आपूर्ति चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बिजली के तार लटक रहे थे। शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम स्टेशन परिसर पहुंची थी। यहां पुराने तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबल डालने की तैयारी की जा रही थी। टीम ने जैसे ही तार काटने शुरू किए, नीचे से जर्जर हो चुका खंभा अपना संतुलन खो बैठा और सीधे वहां खड़ी बाइकों पर जा गिरा। खंभा गिरने से उसके साथ हाईटेंशन लाइन भी बाइकों पर आ गिरी। इसके बाद बिजली विभाग की टीम खंभे और तारों को हटाने में जुट गई। हादसे में करीब 10 बाइक क्षतिग्रस्त होने से वाहन स्वामियों को नुकसान हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वाहनों की मरम्मत और नुकसान की भरपाई कौन करेगा? फिलहाल बिजली विभाग और ठेकेदार एक दूसरे पर पल्ला झड़ते नजर आ रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।