Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings On Friday

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब रणबीर की 'रामायण', कैसा रहा 'ओम' और 'गॉडजिला' का कलेक्शन?

Fri, 27 Nov 2026 08:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

  • Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में कुछ नई फिल्में रिलीज हुई हैं।
  • वहीं, 'रामायण' और 'ओम' जैसी फिल्में पहले से थिएटर्स में लगी हैं।
  • कलेक्शन के मामले में किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए 

विज्ञापन
Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings On Friday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह वर्ल्डवाइड तो 1000 करोड़ क्लब में शामिल काफी पहले हो चुकी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी यह हजार करोड़ी बनने के करीब है। इसके अलावा बीते शुक्रवार यानी 20 नवंबर को 'ओम ऑपरेशन मोल' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इन तीनों फिल्मों की कमाई आज कैसी रही? जानते हैं...  

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings On Friday
रामायण - फोटो : साभार@imdb

'रामायण' का कलेक्शन कितना रहा?
फिल्म 'रामायण' की रिलीज को आज 23 दिन पूरे हो चुके हैं। कल गुरुवार को इस फिल्म ने 9.65  करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज शुक्रवार को 23वें दिन फिल्म की कमाई 5.33 करोड़ रुपये है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 997.43 करोड़ रुपये हो चुका है। आज की कमाई के अंतिम आंकड़े आने तक यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings On Friday
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

  • अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ क्लब में तीन फिल्में- 'पुष्पा 2', 'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' ही शामिल हैं।
  • फिल्म 'रामायण' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 22 दिनों में दुनियाभर में 1,777 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह भारतीय फिल्मों में चौथे पायदान पर है। 'दंगल' पहले नंबर पर है। 'धुरंधर 2' दूसरे नंबर पर और 'बाहुबली 2' तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings On Friday
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : सोशल मीडिया

'ओम ऑपरेशन मोल' का बॉक्स ऑफिस
धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने आज रिलीज के आठ दिन पूरे कर लिए हैं। कल सातवें दिन इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.31 करोड़ रुपये है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 70.61 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings On Friday
गॉडजिला माइनस वन - फोटो : एक्स

'गॉडजिला माइनस जीरो' लाखों में सिमटी
यह फिल्म भी सिनेमाघरों में 'ओम ऑपरेशन मोल' के साथ ही रिलीज हुई थी। मगर, यह कमजोर पड़ चुकी है। कल सातवें दिन इस फिल्म ने 32 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, फिलहाल आठवें दिन की कमाई के आंकड़े उपलब्ध नहीं है। इस फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 4.53 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed